Monday 7 March 2016

क्विज प्रतियोगिता में सीएमएस छात्र को ढाई लाख रूपये का नगद पुरस्कार


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-10 के मेधावी छात्र विश्रुत त्रिवेेदी को  भारतीय आध्यात्मिक क्विज प्रतियोगिता में ढाई लाख रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  विश्रुत ने ओजस्विता आनन्दम टी.वी. चैनल के तत्वावधान में मुंबई में आयोजित इण्डियन स्पिरिचुअल आईकाॅन क्विज प्रतियोगिता के ग्रैण्ड फिनाले में द्वितीय पुरस्कार स्वरूप यह नगद पुरस्कार जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन किशोर व युवा पीढ़ी में भारत की सांस्कृतिक विरासत को जानने, समझने एवं बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास की ओर प्रेरित करना था। इस प्रतियोगिता में विश्रुत ने भारत की साँस्कृतिक विविधता, कलात्मक उत्कृष्टता, भारतीय दर्शन, भारतीय धार्मिक मान्यताओं एवं परम्पराओं आदि पर अपने ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. पिछले 56 वर्षों से ईश्वरीय प्रेम से ओतप्रोत भारतीय संस्कृति के महान आदर्श ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात ‘सारा विश्व एक परिवार है’ पर आधारित शिक्षा छात्रों को दे रहा हैं एवं भौतिक, सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा प्रदान कर छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विश्व की तमाम प्रतिष्ठित संस्थाओं में उच्च पदों पर आसीन होकर विश्व के कोने-कोने में अपने बौद्धिक ज्ञान के साथ-साथ जय जगत एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का अलख जगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment